top of page

Astrology के इन आसान उपायों (remedies) से नौकरी में होगी तरक्की और मिलेगा प्रमोशन



1. नौकरी में तरक्की और प्रमोशन का गहरा रिश्ता सूर्य से होता है और ये अधिकारियों का कारक ग्रह (planet) है। अगर आप अपनी जॉब में सफलता पाना चाहते हैं तो सूर्य को अनुकूल बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप 43 दिनों तक रोजाना जल में रोली और लाल फूल मिलाकर सूर्य को ये जल चढ़ाएं।


2. दान पुण्य का काम करके भी ग्रहों (planet) की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। वीरवार के दिन आप बेसन के लड्डु, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।


3. कार्यक्षेत्र में उतर चढाव की स्थिति है तो आप 43 दिनों तक मंदिर जाएं और वहां तीन केले चढ़ाएं। आप किसी गरीब को भी ये केले दे सकते हैं।


4. हर ग्रह की अपनी एक खासियत होती है। गुरु ग्रह को सुख, समृद्धि, धन और उन्नति का कारक माना गया है। गुरु ग्रह का उपाय (remedy) करने के लिए आप हल्दी या फिर केसर का तिलक लगाएं।


5. आप स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने जन्ममास अर्थात जिस महीने में आपका जन्म हुआ है उस माह में गुरुवार के दिन गाय को मीठी रोटी या फिर केला खिलाएं।


6. कार्यक्षेत्र में सुगमता से आगे बढ़ने के लिए कहीं ना कहीं बॉस के साथ मधुर रिश्ते रहना भी जरूरी होता है। आप अपने बॉस को रविवार के दिन खीर खिलाएं, सकारात्मक प्रभाव होगा।

Comments


Logo-Final-white-trans_edited.png

Copyright Astro Bhoomi © 2023 All Rights Reserved

bottom of page