top of page

Astrology : सभी ग्रह होंगे मजबूत, मिलेगी आपार सफलता, बस करें ये उपाय (remedy)

मानव जीवन पर सभी नव ग्रह का असर रहता है, इंसान की उन्नति और परेशानी दोनों में ही ग्रह अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन कई बार हम नहीं जानते है कि हमारी कुंडली (kundali) में कौन-सा ग्रह मजबूत है या कौन सा ग्रह कमजोर। इसलिए आज हम ऐसे छोटे-छोटे उपाय (remedy) आपको बताने जा रहे है जिन्हें दैनिक जीवन में शामिल कर आप कमजोर ग्रह को आसानी से ठीक कर सकते है और जो ग्रह आपके पहले से आपके पक्ष में हैं उन्हें और मजबूत कर सकते हैं।


सूर्य - सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सबसे आसान तरीके है उगते सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। आपको सीधे हाथ में तांबे का कड़ा या तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए। आप तांबे से बना लॉकेट भी पहन सकते हैं। केवल इसे पहनने से भी आपकी कुंडली (kundali) में सूर्य मजबूत हो जाता है।


चंद्रमा - रोज सुबह सबसे पहले सफेद रंग का खाना खाएं या पीएं। आप चाहें तो सुबह स्नानादि कर दूध पी सकते हैं। इस उपाय (remedy) को रोजाना करने से जल्द ही कुंडली (kundali) में चंद्रमा मजबूत हो जाता है।


मंगल - मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए अपने हाथ में लाल रंग का धागा पहनें। इस उपाय (remedy0 से जल्द ही कुंडली (kundali) में मंगल ग्रह मजबूत हो जाता है।


बुध - बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए रोजाना खाने के साथ कच्ची हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। खाने के साथ हरी मिर्च का सेवन करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। आप गाय को भी हरा चारा खिला सकते हैं।


बृहस्पति - अगर आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली (kundali) में बृहस्पति मजबूत हो जाए तो आपको रोजाना अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए। केले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसे बहुत जल्द बृहस्पति के शुभ फल मिलने शुरू हो जाते हैं।


शुक्र - शुक्र को सुंदरता का देवता माना जाता है, इसलिए वह सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से प्रसन्न हो जाते हैं। अपने शरीर की साफ-सफाई रखने और शरीर पर क्रीम, पाउडर या मेकअप करने से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। आप खुशबू के लिए इत्र या परफ्यूम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


शनि - हमेशा पैरों में काले रंग की जुराब पहनें। संभव हो तो अपने पैर में काले रंग का धागा पहन कर रखें। केवल इन आसान उपायों (remedies) से जल्द ही शनिदेव की कृपा आप पर होने लगेगी।


राहु-केतु - अपनी कुंडली (kundali) के राहु-केतु को मजबूत करने के लिए रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाएं। साथ ही अगर संभव हो तो शनिवार की शाम काले कपड़े का दान भी करें।

Logo-Final-white-trans_edited.png
bottom of page