top of page

ज्योतिष उपाय (astrology remedies) : ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय



ज्योतिष उपाय (astrology remedies) : ग्रहों को प्रसन्न करने के आसान उपाय (remedies), करते ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी तरह के कष्ट होंगे दूर


जीवन में तरक्की हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी तमाम कोशिशों के बावजूद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती। कुछ लोग जीवनभर संघर्ष ही करते रह जाते हैं। मान्यता है कि कुंडली में किसी ग्रह के कमजोर होने की वजह से ऐसा होता है और जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। हालांकि इसके लिए ज्योतिष (jyotish) में कुछ उपाय (remedy) भी बताए गए हैं, जिनके जरिए ग्रह दोष को ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के जरिए खराब ग्रहों को ठीक करने के उपाय


सूर्य- ज्योतिष (jyotish) के अनुसार, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को तांबे के पात्र में जल का सेवन करना चाहिए। रविवार के दिन सूर्य को जल देने और लाल वस्त्र धारण करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इलायची के सेवन से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।


चंद्रमा- सफेद या क्रीम रंग के वस्त्रों को धारण करने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ाता है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों का उपयोग करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।


मंगल'- यदि आपका मंगल ग्रह खराब है तो उसे ठीक करने के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही चटक लाल रंग के वस्त्र धारण करने से मंगल प्रसन्न होते हैं। ऐसे लोगों को जेब में लाल रंग का रुमाल और माथे पर लाल तिलक लगाना चाहिए।


बुध- यदि बुध कमजोर हो तो उसे ठीक करने के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करना अच्छा माना गया है। इसके साथ ही जेब में हरे रंग का रुमाल या कोई छोटा हरा कपड़ा रखें।

विज्ञापन


बृहस्पति- देव गुरु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा केसर और हल्दी का तिलक प्रत्येक गुरुवार को लगाना चाहिए।


शुक्र- सूर्य की कृपा पाने के लिए सिल्वर, चमकीले सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही जेब में अच्छी क्वालिटी का चमकीला सफेद रंग का रुमाल रखें।


शनि- शनिदेव की कृपा पाने के लिए और प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को नीले और काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। जेब में रुमाल काले रंग का रखें। इसके अलावा किसी गरीब के पास जूते-चप्पल न हों तो उसे अपने पैसे से खरीद कर देना चाहिए।

bottom of page