top of page

Sawan Somwar 2024 Upaya: सावन के पहले सोमवार अपनी राशि अनुसार जरुर करे ये उपाय, धन में वृद्धि होगी।



सावन का महीना महादेव की पूजा और जप तप के लिए खास है। लेकिन, सोमवार का दिन शिव उपासना के लिए सबसे खास है। क्योंकि, ज्योतिष में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है। यदि आपको धन संबंधित कोई परेशानी है तो सावन के पहले सोमवार पर अपनी राशि अनुसार, कुछ उपाय करने से व्यक्ति को कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। आइए जानते हैं सावन सोमवार पर राशि अनुसार उपाय। आप चाहें तो इन उपायों को पूरे सावन भी कर सकते हैं।


मेष राशि के लिए सावन सोमवार उपाय

सावन के पहले सोमवार के दिन मेष राशि के जातकों को शाम के समय अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो काली गुंजा भी डाल दें। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ेगा।


वृृषभ राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

वृषभ राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी सरोवर या नदी के पास जाकर घी का दीपक जलाने से लाभ होगा। ऐसा आपको रात के समय करना है। इस उपाय से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी।


मिथुन राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

मिथुन राशि के जातक अगर सोमवार के पहले दिन अपने घर ऑफिस या अपने कार्यस्थल पर सफेद आंकड़ा श्वेतार्क गणपति की स्थापना करते हैं और उसके सामने दीपक जलाते हैं तो धन संबंधी परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ेगा।


कर्क राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

कर्क राशि के जातकों को पहले सावन सोमवार पर त्रिकोण आकृति का झंडा ऊंचे बांस के डंडे से बांधकर लगाएं। तो इससे घर में कभी भी आर्थिक हानि नहीं होगी। साथ ही घर में धन का आगमन भी अच्छा खासा बना रहेगा। साथ ही ऐसे व्यक्ति को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।


सिंह राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

सिंह राशि सिंह राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर जल में दूध, दही, और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक हानि से छुटकारा मिलेगा। इस उपाय से व्यक्ति के लिए यश और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।


कन्या राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

सोमवार के दिन कन्या राशि के लोग एकाक्षी नारियल बांधकर अपने गल्ले और तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।


तुला राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

तुला राशि के लोगों को स्फटिक श्रीयंत्र का लॉकेट सावन सोमवार के दिन गले में धारण करने या घर में स्थापित करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही इस उपाय से आपके धन में वृद्धि भी होती है।


वृश्चिक राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

वृश्चिक राशि के जातक चाहें तो इस सोमवार चौदहमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करना चाहिए। साथ ही शिव परिवार की पूजा रोजाना करें। ऐसा करने से व्यक्ति पर भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहेगी।


धनु राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

धनु राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना करने के साथ साथ इस दिन केले का पेड़ भी अपने घर में लगाना चाहिए। साथ ही इसकी रोजाना पूजा और सेवा करने से भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही धन संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी।


मकर राशि के लिए सोवन सोमवार का उपाय

मकर राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार को ईशान कोण में अपने घर में सफेद आंकड़ा लगाकर रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए। साथ ही रोजाना इसके समझ दीपक जलाएं। ऐसा करने से परिवार में अचानक सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और धन के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कुंभ राशि के लिए सावन सोमवार का उपाय

वहीं कुंभ राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। यदि आप सावन के पहले सोमवार को ऐसा नहीं करते हैं तो आप सावन के किसी भी सोमवार को ऐसा कर सकते हैं।


मीन राशि के लिए सोवन सोमवार का उपाय

मीन राशि के जातकों को अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करनी चाहिए और रोजाना उसकी सेवा और पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।


Logo-Final-white-trans_edited.png
bottom of page