
वृश्चिक राशिफल (today)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। विदेश में घूमने के अवसर आपको जल्दी प्राप्त हो सकते हैं। काम संबंधित सलाह लेते समय व्यक्ति को जरूरत से अधिक बातें ना बताएं। यदि आप घर या शहर बदलना चाहते हैं तो यह अवसर भी आपको जल्दी प्राप्त होगा।
कॅरियर: मीडिया से जुड़े व्यक्ति अपने काम को और बढ़ा पाएंगे।
लव: नौकरी या काम की वजह से पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है।
हेल्थ: भागदौड़ की जीवन शैली में छोटा एक्सीडेंट होने की संभावना वाहन को संभलकर चलाएं।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर: 7