top of page

Astrology : सुख-समृद्धि के लिए मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) पर दान करें यह वस्तुएं



सूर्य का मकर राशि (Capricorn zodiac) में प्रवेश देश में उत्सव के रूप में मनाया जाता है जिसे हम मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के रूप में जानते है। 14 जनवरी को सूर्य उत्तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं। उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिन की धार्मिक मान्यताएं बहुत अधिक है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि (shani) से मिलने के लिए आते हैं। सूर्य और शनि का संबंध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आमतौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है, इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। माना जाता है कि इस दिन दिया हुआ दान सौ गुना फल देता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर लोग पवित्र नदियों में स्नान के साथ दान-पुण्य करते हैं। हमें भी इस शुभ दिन अपनी क्षमतानुसार दान करना चाहिए।


मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन इन वस्तुओं के दान का विशेष महत्व होता है तो आइए जानें वह 7 वस्तुएं जिनका दान हमें करना चाहिए...


स्नान-दान का महत्व

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन उत्तर भारत में लोग सूर्योदय के पहले स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देते है। इस दिन किया गया दान अक्षय फलदायी होता है। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है।


तिल

तिल- मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के तिल के दान का खास महत्व होता है। इस दिन ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजों का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु, सूर्य और शनिदेव की भी तिल से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देव की पूजा काले तिल से ही की थी जिससे सूर्य देव प्रसन्न हो गए थे। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) तिल का दान करके शनि दोष को भी दूर किया जा सकता है।


घी

सूर्य और गुरु को प्रसन्न करने के लिए घी बहुत शुभ माना जाता है। इस बार गुरुवार के दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व होने से घी के दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन शुद्ध घी का दान करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।


कंबल

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन किसी जरूरतमंद कंबल का दान जरूर करना चाहिए। इस दिन कंबल दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कंबल का दान करने से राहु का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।


खिचड़ी

खिचड़ी- मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ होता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इस दिन चावल और उड़द की दाल की बनी खिचड़ी दान करें। मान्यता है कि उड़द का का दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। वहीं चावल का दान करना फलदायी माना जाता है।


वस्त्र

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। वस्त्र दान करते समय ध्यान रखना चाहिए कि वस्त्र पुराने इस्तेमाल किए हुए व कटे फटे न हो। हमेशा नए वस्त्रों का ही दान करना चाहिए। इस दिन किया गया वस्त्रों का दान महादान कहा जाता है।


गुड़

गुड़ को गुरु का प्रिय वस्तु माना जाता है। इस बार मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार के दिन है। इसलिए इस दिन गुड़ का दान करने से गुरु की कृपा प्राप्त होगी। आप तिल और गुड़ के बने लड्डू भी दान कर सकते हैं। इस दिन गुड़ खाना भी शुभ माना जाता है।

Logo-Final-white-trans_edited.png
bottom of page