astrology - ऐसे बने किचन kitchen से घर में रहेगी सुख-संपन्नता
- Rishita Jain
- Jan 10, 2021
- 2 min read
Updated: Jan 11, 2021

हर घर का सबसे जरूरी अंग होता है किचन kitchen , क्योंकि यहीं पूरे परिवार के लिए भोजन बनता है और कहा जाता है कि जैसा खाओ अन्न वैसा हो मन। इसलिए घर की महिलाओं को हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए भोजन बनाना चाहिए इसी के साथ-साथ किचन की दिशा भी सही होना चाहिए व इसमें सही दिशा में चीजों का रखना भी बहुत जरूरी होता है। फेंगशुई के अनुसार आईए जानते है कि किचन में किस दिशा में क्या होना चाहिए...
कभी अन्न की नहीं होगी कमी
फेंगशुई Feng Shui के अनुसार रसोई घर की दिशा हमेशा पूर्व व आग्नेय होनी चाहिए। इससे घर में संपन्नता तो होती ही है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। इसके अलावा कभी भी परिवार में अन्न की कमी नहीं होती। भंडार हमेशा अन्न से भरा-पूरा रहता है।
बंद रखें किचन kitchen का दरवाजा
रसोई घर का दरवाजा हमेशा खुला नहीं होना चाहिए। अन्यथा ऊर्जा के प्रवाह में बाधा आती है। इससे परिवार के सदस्यों को उस रसोई घर में बना खाना खाने से बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में ख्याल रखें कि दरवाजा फ्रिज और चूल्हे के सामने न हो। यदि ऐसा नहीं है तो आप वहां पर क्रिस्टल लगा सकते हैं। इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाएगा।
यहां रखें किचन kitchen में गैस चूल्हा
चूल्हा रसोई घर में सबसे महत्वपूर्ण सामान होता है। चूल्हे को ऐसी जगह पर रखना चाहिए कि जब भी आप खाना पका रही हों और कोई किचन में प्रवेश कर रहा हो तो वह आपको दिखाई दे। ख्याल रखें कि कभी भी दरवाजे की ओर पीठ न करें। लेकिन अगर ऐसा है तो उसका प्रभाव कम करने लिए सामने की दीवार पर शीशा लगा सकते हैं। इससे किचन में प्रवेश करने वाला व्यक्ति आपको साफ-साफ दिखाई देगा। साथ ही नकारात्मकता का भी प्रभाव कम होगा।
माइक्रोवेव और फ्रिज को रखें इस दिशा में
फेंगशुई Feng Shui के अनुसार माइक्रोवेव भी किचन के जरूरी समानों में से एक है और क्योंकि यह धातु से जुड़ा है इसके लिए इसकी दिशा का सही होना बहुत जरूरी है। फेंगशुई Feng Shui के अनुसार माइक्रोवेव कभी भी दक्षिण-पश्चिम में न रखें। ऐसा करने से रसोई की ऊर्जा बाहर की ओर जाती है। ऐसे में माइक्रोवेव को उत्तर-पश्चिम या पश्चिमी क्षेत्र में रखें क्योंकि यह क्षेत्र धातु से जुड़ा है तो इससे आपको लाभ मिलेगा। वहीं कचिन में फ्रिज कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें। फेंग शुई Feng Shui के अनुसार फ्रिज को हमेशा ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ता है। लड़ाई-झगड़ा नहीं होता शांति बनी रहती है। साथ ही संपन्नता भी आती है।
किचन kitchen में इस दिशा में नहीं होना चाहिए सिंक
फेंगशुई Feng Shui के अनुसार किचन में सिंक की दिशा का सही होना बहुत जरूरी है। भूले से भी इसे दक्षिण दिशा में न लगवाएं क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि का स्थान माना जाती है, तो इस तरह आग और पानी का मेल होना सही नहीं होता। नकारात्मक शक्तियों का वास होता है और लगातार परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में गिरावट आती है। फेंगशुई Feng Shui के मुताबिक सिंक हमेशा उत्तरी क्षेत्र में लगवाना चाहिए। यह स्थान भी पानी का है।
Comments