top of page

लकी स्टैच्यू घर लाएंगी संपन्नता, जानें कौन सी है ये मूर्तियां

Astrology : घर को सजाना हर किसी को अच्छा लगता है, लोग कीमती आइटम्स लेकर घर की सुंदरता को बढ़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन जाने-अनजाने में कभी हम ऐसी स्टैच्यू या प्रतिमा ले आते हैं जिसका घर पर नकारात्मक प्रभाव होने लगता है और घर की शांति भी भंग हो जाती है। लेकिन हम आज आपको ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे है जो घर की सुंदरता तो बढ़ाएंगी ही साथ ही साथ आपके घर में सौभाग्य और संपन्नता भी लेकर आएंगी। तो जानते हैं ऐसी लकी स्टैच्यू के बारे में...



हाथी की स्टैच्यू

शास्त्रों (shastro) और पौराणिक काल में हाथी को धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां लक्ष्मी की सवारी होने से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। यदि आप अपने घर में हाथी की स्टैच्यू लगाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आपको मिलेगी। इसे आप उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। अगर आप इसकी स्टैच्यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्थान पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।



जीवन और रिश्तों में प्रेम बढ़ाने के लिए रखें ये स्टैच्यू

हंस को प्रेम शांति और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। हंस के जोड़े की स्टैच्यू आप अपने लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ होने के साथ ही घर में प्रेम सौहार्द्र का माहौल बना रहेगा। घर के में बत्तख के जोड़े की मूर्ति लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध बेहद मधुर बने रहते हैं।



धन में बढ़ोतरी के लिए रखें कछुए

पौराणिक मान्यताओं में कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है, घर की उत्तर दिशा में कछुए की स्टैच्यू लगाना शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूम में मुख्य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं। इससे संपन्नता बढ़ती है और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।



घर में पॉजिटिविटी के लिए रखे इस पक्षी का स्टैच्यू

वास्तु (vastu) में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्टैच्यू या फिर तस्वीर आप अपने बच्चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।



पीतल या चांदी की मछली लाएगी खुशियां

वास्तु (vastu) और फेंगशुई दोनों में ही मछलियों को बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके लिए घर में अक्वेरियम लगवाना संभव न हो तो आप घर में पीतल या फिर चांदी की मछली भी रख सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ होता है। मछली को घर में पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।



गाय की स्टैच्यू

गाय की सेवा करना हिंदू धर्म में हर व्यक्ति का कर्तव्य माना जाता है। गांव के परिवेश से जुड़े बहुत से लोग जिनका घर बड़ा होता है गाय को पालते भी हैं, लेकिन आजकल की दिनचर्या में सबके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। इसलिए आप अपने घर में गाय की प्रतिमा को सजा सकते हैं। यह प्रतिमा पीतल की हो या सफेद पत्थर की तो सबसे शुभ माना जाता है। घर में गाय कर मूर्ति रखने से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनका मन पढ़ाई में लगता है।



ऊंट की स्टैच्य

ूवास्तु (vastu) और फेंगशुई में ऊंट को तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

Logo-Final-white-trans_edited.png

Copyright Astro Bhoomi © 2023 All Rights Reserved

bottom of page