top of page

Chaitra navratri 2021 : मां कात्यायनी को करें प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान, जल्द होगा विवाह



Chaitra navratri 2021 : अगर आपकी शादी में कई अड़चनें आ रही हैं, उम्र ज्यादा हो गई है और कोई सुयोग्य वर या कन्या नहीं मिल रही है तो नवरात्रि आपके लिए विशेष फलदायक हो सकती है। नवरात्र (navratri) में आप मां कात्यायनी की पूजा कर विवाह का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। मां कात्यायनी की पूजा नवरात्र के छठे दिन की जाती है, मां अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर जल्द विवाह और सुखी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करती है। इसके साथ ही यदि पारिवारिक जीवन या दांपत्य जीवन में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आप मां कात्यायनी की पूजा कर सकते हैं। आज के दिन कुछ उपाय (remedies) करने से शादी में आने वाली सारी अड़चनें तो दूर होती हैं साथ में शादी खुशहाल भी होती है. तो आइय जानते हैं अलग-अलग उम्र के हिसाब से मां को प्रसन्न करने के उपाय (remedies)...


उम्र 20 से 25 साल, उपाय (remedy)

- सायं काल देवी के समक्ष घी का एक दीपक जलाएं।

- देवी को पीली चुनरी और हल्दी की एक गांठ अर्पित करें।

- इसके बाद उनसे शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।

- हल्दी की गांठ को पीली चुनरी में बांधकर रख लें।

- आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा।


26 से 30 वर्ष, उपाय (remedy)

- सायंकाल देवी के समक्ष घी का चौमुखी दीपक जलाएं।

- इसके बाद देवी को पीतल या सोने का एक छल्ला अर्पित करें।

- फिर देवी के मंत्र ‘ॐ कात्यायनी दैव्ये नम:’ का 108 बार जाप करें।

- मंत्र जाप के बाद उस पीतल या सोने के छल्ले को दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में धारण करें।


31 से 35 वर्ष, उपाय (remedies)

- हवन सामग्री में पीली सरसों मिला लें।

- इसके बाद ढेर सारी आम की लकड़ियां जला लें।

- इसके बाद उस हवन सामग्री से 108 बार अग्नि में आहुति दें।

- हर आहुति पर ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे’ कहें।

- आपका विवाह शीघ्र से शीघ्र हो जाएगा


36 वर्ष या इससे ज्यादा, उपाय (remedy)

- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

- मां के समक्ष घी का चौमुखी दीपक जलाएं।

- इसके बाद मां को उतने ही पीले फूल अर्पित करें जितनी आपकी उम्र है।

- हर फूल अर्पित करने के साथ ‘ह्रीं’ कहें।

- आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा।

- नवरात्रि में पीले वस्त्र धारण करके देवी की उपासना करें।

- इससे वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होगीं।

Logo-Final-white-trans_edited.png
bottom of page