top of page

Dhanteras 2021: धनतेरस पर खरीदारी ही नहीं दान भी करें, इन चीजों के दान से मिलता है कई गुना सौभाग्य

दीपावली (Diwali) के पांच दिनी पर्व की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) के साथ होती है, इस दिन को धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब प्रभु धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करना और बर्तन-गहने आदि की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। हम सभी यह जानते है लेकिन इस दिन सिर्फ खरीदारी करना ही शुभ नहीं होता बल्कि इस दिन यदि आप कुछ चीजों का दान भी करते हैं तो यह आपको जीवन में कई गुना पुण्य प्रदान करता है और आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती साथ ही साथ आपके सौभाग्य में भी वृद्धि करता है। एस्ट्रोभूमि प्लेटफार्म आपके लिए खास जानकारी लेकर आया है कि धनतेरस (Dhanteras) के दिन किस चीज का दान करना शुभ माना गया है...

आइये जानते है धनतेरस पर दानकरने योग्य वस्तुओं के बारे में और उसके फल के बारे में...


श्रीफल दिलाएगा सफलता

धनतेरस (Dhanteras) के अवसर पर मिठाई से भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों में धनतेरस पर मिठाई का दान करने का भी विधान बताया गया है। साथ ही मां लक्ष्मी को प्रिय श्रीफल यानी कि नारियल भी दान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने वालों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन में सफलता के द्वारा भी खुलते हैं।


लोहे से हटेगा किस्मत पर लगा जंग, जागेगा सोया हुआ सौभाग्य

यदि आप अपनी कुंडली (kundali) में शनि की दशा को सुधारना चाहते हैं तो धनतेरस (Dhanteras) के दिन लोहे की चीजों का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग जाती है। अगर आप इस दिन लोहे का दान करते हैं तो आपके काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।


अन्न दान से कॅरियर में उन्नति

वैसे तो धनतेरस (Dhanteras) पर खरीदारी का महत्व माना गया है लेकिन यदि आप इस दिन अनाज का दान करते हैं तो धन की देवी मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। आप चावल या गेहूं कुछ भी दान कर सकते हैं। चावल का दान करने से आपके घर में अन्न की कभी कोई कमी नहीं रहती। वहीं गेहूं का दान आपके गुरु ग्रह को मजबूत बनाता है। इससे आपके कॅरियर को नई दिशा प्राप्त होती है। आप चाहें तो धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन भी करवा सकते हैं।


मृत्युलोक के कष्टों से मुक्त करते हैं वस्त्र

यदि आप धनतेरस (Dhanteras) के दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्रों का दान करते हैं तो शास्त्रों के अनुसार आप इस जीवन के साथ ही मृत्युलोक में भी कष्टों को भी समाप्त करते हैं और इन्हें भोगने से बच सकते हैं, साथ ही साथ आपको कुबेर देवता की कृपा से खूब धन दौलत प्राप्त होती है। इस दिन आपको संभव हो तो छोटे बच्चों को और खासकर कन्या को वस्त्र जरूर दान करने चाहिए और इनका रंग पीला या लाल हो तो सबसे शुभ माना जाता है।


गुड़ का दान

मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करना शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। धनतेरस (Dhanteras) इस बार मंगलवार को ही आ रही है। इसलिए इस दिन गुड़ का दान करना भी बेहद खास माना जा रहा है। ऐसा करने से कुंडली (kundali) में आपके मंगल की स्थिति मजबूत होकर अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

Logo-Final-white-trans_edited.png
bottom of page